Sitapur Accident : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसवां/ सीतापुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिसवां पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक,मंगलवार की सुबह बिसवां क्षेत्र के ग्राम मोंचकलां निवासी अनिल गौतम उम्र (33) वर्ष पुत्र लक्ष्मण अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम मोंचकलां के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक अनिल गौतम गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक हरि प्रकाश ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -Gonda Crime News : प्रेमी-प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, खेत में फेंका युवक का शव - युवती को अयोध्या में दफनाया

संबंधित समाचार