Thailand : पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन शिनवात्रा निर्वासन से लौटे, सरकार गठन की तैयारियों में जुटी पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन शिनवात्रा कई वर्षों के स्व-निर्वासन के बाद आपराधिक मामलों का सामना करने के लिए मंगलवार को थाईलैंड लौट आए। वहीं, शिनवात्रा की पार्टी उनके नेतृत्व में सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। थकसिन ने कहा कि स्वदेश वापसी के उनके फैसले का संसद में प्रधानमंत्री पद के वास्ते फ्यू थाई पार्टी के उम्मीदवार के लिए होने वाले संभावित मतदान से कोई लेना-देना नहीं है। 

हालांकि, कई लोगों का मानना है कि थाईलैंड लौटने का थकसिन का कदम सत्ता हासिल करने की उनकी पार्टी की कोशिशों का हिस्सा है। अरबपति नेता थकसिन (74) ने लोकलुभावन नीतियों को बढ़ावा दिया और अपनी थाई राक थाई पार्टी को मजबूत स्थिति में ले आए। वह 2001 में पहली बार प्रधानमंत्री चुने गए। इसके बाद 2005 में एक बार फिर इस पद पर काबिज हुए।

 हालांकि, 2006 में सैन्य तख्तापलट के बाद अपदस्थ किए जाने पर वह निर्वासन में चले गए। थकसिन की अनुपस्थिति में उन्हें कई आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया। इन आरोपों के बारे में थकसिन का कहना था कि ये राजनीति से प्रेरित हैं और शाही माफी मिलने तक उन्हें जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। शनिवार को ‘बीबीसी थाई’ के साथ एक साक्षात्कार में थकसिन ने कहा कि मतदान की तारीख तय होने से पहले ही उनकी स्वदेश वापसी की योजना थी और वह थाई कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:-  अमेरिका ने पहला हाइपरसोनिक हथियार का किया परीक्षण, वायुसेना के प्रवक्ता ने दी जानकारी

संबंधित समाचार