न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव एनजीटी के नए अध्यक्ष बने, बुधवार को संभालेंगे पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह बुधवार को पदभार संभालेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के सेवानिवृत्त होने के बाद छह जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह को एनजीटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था। 

एनजीटी सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव की नियुक्ति का आदेश सोमवार को जारी किया गया। एनजीटी के रजिस्ट्रार जनरल अंकित सिंगला ने नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का स्वागत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव 11 अक्टूबर 2021 से 30 मार्च 2023 के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 31 मार्च, 1961 को पैदा हुए न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का दो फरवरी, 1987 को बतौर वकील पंजीयन हुआ। 

उन्होंने उच्चतम न्यायालय में वकालत की और 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने। 

ये भी पढे़ं- हैदराबाद में किशोरी से सामूहिक बलात्कार, आरोपियों को मृत्युदंड की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार