लखनऊ: हिमसिटी रियल स्टेट कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चिनहट थाने में एक बुजुर्ग ने हिमसिटी रियल स्टेट कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि कम्पनी के निदेशकों ने किस्तों में प्लॉट देने का दावा कर उससे 12 लाख रुपये हड़प लिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

अलीगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत त्रिवेणीनगर-2 सीतापुर रोड निवासी हरपाल सिंह (71) ने बताया कि हिमसिटी रियल एस्टेट कम्पनी ने किस्तों पर प्लॉट देने की स्कीम निकाली थी। स्कीम पर भरोसा कर उन्होंने कंपनी में रुपया निवेश किया था। जिसके बाद कपंनी के निदेशकों ने तीन हजार वर्ग फीट जमीन देने का प्रलोभन देते हुए 12 लाख रुपये की मांग की।

बहकावे में आकर पीड़ित ने आरोपितों के बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिया। बावजूद इसके पीड़ित को प्लॉट नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने कंपनी निदेशक रियाज अहमद, गयास और सतीश रावत से रुपया वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगे।

विरोध किए जाने पर आरोपितों ने पीड़ित से बदसुलूकी भी की। मजबूरन पीड़ित ने चिनहट थाने में लिखित शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक अलोक राव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नकदी व जेवरात बरामद

संबंधित समाचार