लखनऊ : शुरू होगा BJP का वोटर चेतना महाभियान, हर बूथ पर जोड़ेंगे मतदाता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी का वोटर चेतना महाभियान शुरू किया जायेगा। इस अभियान के जरिये पार्टी प्रदेश के हर बूथ पर 10 हजार नए मतदाताओं को जोड़ेगी। इस अभियान को लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय मतदाता प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला मतदाता प्रमुख शामिल रहे। 

इस अभियान में 25 व 26 अगस्त को सभी 1918 मंडलो में मंडल कार्यशाला तथा मतदाता सूची विशेष सम्पर्क अभियान सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात् वोटर चेतना महाभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन, वाचन तथा अवलोकन का कार्य करना है। 

पार्टी के बूथ समिति, सेक्टर समिति तथा पन्ना प्रमुख मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का कार्य भी करते है। वोटर चेतना महाभियान इस दिशा में आगे बढेगा और फार्म-6 भरवाने के साथ ही ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए नव मतदाताओं को प्रेरित करने का काम करेगा।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: अजीज कुरैशी के बयान पर भड़की हिंदू महासभा, पूर्व राज्यपाल को पाकिस्तान जानें की दे डाली सलाह

संबंधित समाचार