बरेली: स्वास्थ्य विभाग के सरकारी क्वार्टर के छज्जे की गिरी दीवार, मचा हड़कांम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज सुबह हुई बारिश के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सरकारी क्वार्टर के छज्जे की दीवार गिर गई। गनीमत रही वहा से कोई  गुजर नहीं रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि काफी समय से क्वार्टर की हालत खस्ता है। वह लोग वहां मजबूरी में रह रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इससे पहले भी एक क्वार्टर के छज्जे की दीवार गिर गई है। क्वार्टर की हालत खस्ता है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

स्वास्थ्य विभाग को उन लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करना चाहिए और पुराने क्वार्टर की मरम्मत या उसको नए सिरे से बनाना चाहिए। जिससे कोई हादसा ना हो सके। वह लोग अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन किसी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें- चांद पर उतरने और इतिहास रचने को चंद्रयान-3 तैयार, जानें क्यों रखी गई लैंडिंग की '23 तारीख'?, ये है वजह

संबंधित समाचार