लखनऊ: चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे Students, स्कूलों-कॉलेजों ने की तैयारियां पूरी
अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का मिशन मून चंद्रयान 3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। देश के इस गौरवशाली पल का साक्षी इस बार स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी बन रहे है। बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर राजधानी लखनऊ में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। इसी क्रम में कैसरबाग स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए तैयारियां की हैं।
वीडियो देखें--
लखनऊ: चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे Students, स्कूलों-कॉलेजों ने की तैयारियां पूरी
Posted by Amrit Vichar on Wednesday, 23 August 2023
दरअसल, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे देश में स्कूल और कॉलेजों को आदेशित किया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में यह गतिविधि करवाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सोमवार को आदेश जारी किया था। जिसमें छात्रों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट दिखाने के लिए कहा गया है। स्कूलों-कॉलेजों में मंगलवार से ही तैयारी शुरू हो गईं।
.jpg)
राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए तैयारी कर ली गई हैं। प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट्स को इस गौरवशाली पल का साक्षी बनाने के लिए चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जायेगा। चंद्रयान 3 के लैंडिंग को लेकर शिक्षक से लेकर सभी स्टूडेंट्स काफी ज्यादा जोश और उत्साह है। उन्होंने बताया कि लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए कॉलेज परिसर में तीन जगहों पर तैयारियां की गयी है। जिसमें कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास में एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जायेगा।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ में मायावती ने की बैठक, बिना गठबंधन बसपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव
