आजादी के लिए गुलाब सिंह ने किया था बलिदान : रामचन्द्र 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में गुलाब सिंह लोधी ने आजादी की लड़ाई में जीवन का बलिदान कर दिया।अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में झंडा फहराते समय अंग्रेजो नें गोली का शिकार बनाया था। उनकी बलिदान को गौरव गाथा पर ही अमीनाबाद पार्क का नामकरण झंडा वाला पार्क रखा गया। 
 
यह बातें विधायक राम चंद्र यादव ने शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर लोधी वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में कही। विधायक ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्डो के पुनर्गठन के समय आजादी के महानायकों, प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और धार्मिक देव स्थानों के नाम पर वार्डो का नाम रखा गया था।मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कि देख की माटी के इस लाल का लोहा अंग्रेज भी मानते थे। 

जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ने कहा कि उन्नाव जनपद के चन्द्रिका खेड़ा में वर्ष 1903 को जन्म लेने वाले गुलाब सिंह लोधी के बलिदान प्रेरणा देता है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोरीलाल भारती, हेतुलाल लोधी, विनय लोधी, निर्मल शर्मा, मल्हू गुप्ता, प्रधान राम बरन चौहान, सत्ती लाल लोधी, पप्पू प्रधान, रघुनाथ लोधी रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेमिका की बेटी से भी संबंध बनाना चाहता था अधेड़ प्रेमी

 

संबंधित समाचार