बरेली: कैंट पुलिस से आईजी ने मांगी एलायंस बिल्डरों की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलायंस बिल्डरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे संबंधित सभी मामलों की जांच कर रही कैंट पुलिस से आईजी डाॅ. राकेश सिंह ने रिपोर्ट मांगी है। एलायंस के बिल्डरों पर जमीन में हेराफेरी करने के साथ कई अन्य मामलों में इज्जतनगर पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज की है। बिल्डर रमनदीप सिंह और अमनदीप पर बदायूं के युवक ने जमीन पर कब्जा कर एल्डिको सिटी बसाकर बेचने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने आईजी से शिकायत कर जमीन के दस्तावेज भी सौंपे थे। 

आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बदायूं के खुनक गांव निवासी अतुल कुमार ने आईजी को बताया कि जगमोहन उनके ताऊ थे। विलवा गांव में उनकी जमीन है। ताऊ की मृत्यु के बाद वारिस के तौर पर 1976 में राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज हो गया। जिसके बाद उन्होंने जमीन पर खेती शुरू कर दी। आरोप है कि रमनदीप और अमनदीप ने अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी प्रपत्र तैयार कराकर यह जमीन बेच दी। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एलायंस से जुड़े सभी मामले की रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: तार टूटने और ब्रेकडाउन से गहराया बिजली संकट, लोग हुए परेशान

 

 

संबंधित समाचार