लखनऊ: प्राग नारायण रोड पर निर्माणाधीन भवन को एलडीए ने किया सील, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन जोन छह टीम ने हजरतगंज के प्राग नारायण रोड पर अवैध निर्माण सील कर दिया। जोनल अधिकारी जोन छह डीके सिंह ने बताया कि संजीत सिंह व अन्य द्वारा प्राग नारायण रोड पर भूखंड संख्या 7/41 के बगल में लगभग 3200 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर पूर्व निर्मित भवन के दायीं तरफ दीवार को तोड़कर लगभग 500 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विहित न्यायालय से सीलिंग का आदेश पास था। सहायक अभियंता लल्लन प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को अवर अभियंता इम्तियाज खान ने प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें:-Chandrayaan-3: लखनऊ के बेटी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान, जानिए कौन हैं डॉ. रितु कारीधाल

संबंधित समाचार