लखनऊ: अजय राय आज संभालेंगे यूपी कांग्रेस प्रमुख का पदभार, स्वागत की तैयारी जोरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार दोपहर 12 बजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद रहेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चलकर जौनपुर, सुल्तानपुर व अमेठी होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद अजय राय महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल व राजीव गांधी समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजय राय के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के आतुर नेता निरंतर चक्कर काट रहे हैं। वे वरिष्ठ नेताओं के यहां भी हाजिरी लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संगठन में पहली शर्त संघर्षशीलता है। जो संघर्ष करने की हिम्मत रखते हैं, उन्हें जरूर जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-Chandrayaan-3: लखनऊ के बेटी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान, जानिए कौन हैं डॉ. रितु कारीधाल

संबंधित समाचार