शाहजहांपुर: विजिलेंस टीम का परिवहन कार्यालय पर छापा, 20 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सतर्कता विभाग को कड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज शाहजहांपुर में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर अचानक छापा मार 20 लोगों को पकड़ा गया। गृह विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि सतर्कता विभाग के बरेली सेक्टर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सतर्कता विभाग को कड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज शाहजहांपुर में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर अचानक छापा मार 20 लोगों को पकड़ा गया।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि सतर्कता विभाग के बरेली सेक्टर तथा जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से मारे गये इस छापे के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त 20 लोगों को पकड़ा और चार लाख रूपये नगद, 14 मोबाइल फोन, 7 लैपटाप, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 46 आर सी व अन्य सुसंगत दस्तावेज बरामद किये गये है। पकड़े गये लोगों से पूछताछ जारी है।

छापा मारने वाली टीम में विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक, अरविंद यादव, पुलिस उपाधीक्षक, शैलजा मिश्रा, 7 इंस्पेक्टर, 1 सब इस्पेक्टर, 9 हेड कान्स्टेबल, 6 कान्सटेबल व जिला पुलिस से एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी, प्रवीन कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, राजेश कुमार व इंस्पेक्टर सदर बाजार मय फोर्स शामिल थे।

संबंधित समाचार