अयोध्या: सोशल सांइस प्रदर्शनी में मॉडल्स का प्रदर्शन कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
अयोध्या, अमृत विचार। उदया पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित सोशल साइंस प्रदर्शनी में बच्चों ने वर्किंग तथा नॉन वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष सिन्हा, डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट एवं डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा हेड ऑफ डिपार्टमेंट डिपार्टमेंट ऑफ एडल्ट एंड कन्टीन्यूइंग एजुकेशन ने किया।
अतिथियों ने विद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हर मॉडल के बारे में बच्चों से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने ज्ञान को समाज की भलाई के लिए लगाया जाए तो वहीं सच्चा ज्ञान होता है।
इससे पूर्व विद्यालय की डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेंद्र सिंह व वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हा ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। प्रदर्शनी में सोशल साइंस विभाग के हेड सिद्धार्थ शंकर तिवारी, मीता श्रीवास्तव, रीना, सौरभ, परमीत, सुधीर, आरती, साक्षी सहित अन्य कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।
यह भी पढ़ें:-नवदीप रिनवा होंगे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी
