अयोध्या: समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश में करेंगी राजनीतिक परिवर्तन - धनीलाल

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन करेगी। पूरे प्रदेश में मजदूरों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर जागरूक करेगी। यह बात गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने कही। 

अध्यक्षता मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मिर्जा सनी एवं संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को जोड़कर अयोध्या लोकसभा में एक नया इतिहास लिखेगी। बीकापुर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि 2024 के चुनाव में मजदूर सभा अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश की तस्वीर बदलेगी। 

प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि मजदूर सभा के नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया। जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, ओरौनी पासवान, राशिद जमील, सरोज यादव, हलीम पप्पू, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष जमीर सिकंदर सिद्दीकी, जगदीश यादव, रामानंद निषाद, फरीद कुरैशी, सूरज निषाद, राशिद सलीम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: नहीं पहुंचे उप कृषि निदेशक, तो किसानों ने घेरा कृषि भवन, दिया ज्ञापन

 

संबंधित समाचार