लखीमपुर-खीरी: जिला अस्पताल को गोला से मिलेगी बिजली, 25 को होगा ट्रायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग और नगर पंचायत ओयल को अब गोला ट्रांसमिशन से बिजली सप्लाई दी जाएगी। इसको लेकर नई बिजली लाइन बिछाई गई है। डाली है। 25 अगस्त को इसका ट्रायल किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने पत्र जारी कर लोगों से सतर्क रहने और लाइन के आसपा पौध लगाने और निर्माण कार्य आदि न कराने के साथ सर्तकता बरतने की अपील की है।

बिजली विभाग ने गोला के उपकेंद्र कपरहा से  पिपरिया, बिलहरी, देवरिया, सलीहाबाद ,नीमगांव, लखनियापुर, लखहाबूहडा, लखनापुर ,मैनपुरी, कोटवा,ओयल,  ढकवा नानकारी ,पोखर, मोतीपुर से होकर 132 केवी लाइन ओयल उप केंद्र तक बिछाई है। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि नई बिजली लाइन में 25 अक्टूबर से बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है की लाइन के 27 मीटर कारीडोर में किसी तरह का निर्माण, पौधोरोपण आदि न करें और लाइन के 13.5 मीटर दोनो तरफ दूरी बनाकर रखे।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार