पंचायत उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया समाप्त, प्रधान पद के दो उम्मीदवार आमने-सामने 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी, चुनाव चिन्ह किए आवंटित 

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की चल रही प्रक्रिया के तहत रमियाबेहड़ ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ, एडीओ, आरओ व एआरओ की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच होकर नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रमियाबेहड़ के अंगठी में ग्राम प्रधान की रिक्त सीट पर उप चुनाव हो रहा है। नामांकन पत्र जमा करने के बाद नाम वापसी हो गई। अंगठी गांव के प्रधान पद के लिए मदन लाल, छोटे लाल, विशोसर व रजनी कांत पुत्र मनोहर ने पर्चा जमा किया था।

गुरुवार को मदनलाल व रजनी कांत के नाम वापस लेने के बाद छोटे लाल व विशोसर प्रसाद चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार को ही चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया, जिसमें छोटेलाल को अनाज ओसाता हुआ किसान व विशोसर प्रसाद को इमली चुनाव चिन्ह मिली है। ग्राम पंचायत के 1902 मतदाता दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। यहां मतदान 06 सितम्बर को होगा। मतगणना आठ सितंबर को कराई जाएगी।

चार मानांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से दो लोगों ने पर्चा वापल लिया है। अब दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है---डॉ. शुशांत सिंह बीडीओ, रमियाबेहड़।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार