बरेली: जिले में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप, दो सौ से अधिक गांव प्रभावित, 1300 पहुंचे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देहात की तुलना में शहर में मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी कम है। जिले में मलेरिया मरीजों की संख्या करीब 1300 पहुंच गई है। इनमें सिर्फ सात मरीज ही शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य देहात के हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि 211 गांवों में मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं। जिस गांव में मरीज सामने आ रहे हैं वहां टीमें भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: जाम से निजात दिलाने को नगर निगम की टीम सड़कों पर उतरी, हटाया अतिक्रमण

 

संबंधित समाचार