संतकबीरनगर : दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। समाज के निचले तबके से आकर राजनीति में अपनी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के बल पर अपनी पहचान बनाने वाले स्वर्गीय हरी लाल कन्नौजिया की धर्मपत्नी रेशमा देवी को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होना सही मायने में स्वर्गीय हरिलाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। ईश्वर आपको उनके बताये और दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें निश्चित ही यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। उक्त बातें धनघटा क्षेत्र से भाजपा विधायक गणेश चौहान ने जिलापंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद रेशमा देवी का स्वागत करते हुए कहीं। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को भी जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि दिवंगत जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कन्नौजिया ने अपनी तपस्या से जिलापंचायत सदस्य पद का चुनाव जीता था। उनके असामयिक निधन के बाद हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी रेशमा देवी को समर्थन देकर इस बात का सुबूत दिया है कि समाज के सभी वर्गों का हित सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि दिवंगत जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कन्नौजिया के सपनों को पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी उनकी पत्नी के साथ खड़ी है। 

नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कृष्णा चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिलामंत्री हैप्पी राय, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : भक्तिपथ के एक ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार