चंद्रयान-3 की सफलता सिर्फ भारत ही नहीं, वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक मील का पत्थर: पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता न केवल देश के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भी एक मील का पत्थर है। चंद्रयान-3 की सफलता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की बधाई पर धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। 

हैरिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को कहा, ‘‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई। इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष खोज में आपके साथ व्यापक रूप से जुड़े रहने पर गर्व है।’’

 मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आपकी हार्दिक बधाई के लिए धन्यवाद। चंद्रयान-3 की सफलता न सिर्फ भारत, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक मील का पत्थर है। अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोगात्मक भावना हमारी प्रगति यात्रा को गति देती है।’’

ये भी पढे़ं-  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है सरकार, इसीलिए सिर्फ तीन दिन का सत्र

 

संबंधित समाचार