अयोध्या: बैराजों से छोड़ा गया 3.16 लाख क्यूसेक पानी, फिर उफनाई सरयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश से भी बढ़ रहा जलस्तर, शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव

अयोध्या, अमृत विचार। नेपाल से दो चरणों में छोड़े गए 3.16 लाख क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश तराई क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर फिर तेजी से बढ़ रहा है। एक बार फिर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खतरा मंडरा रहा है। वहीं लगातार बारिश से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया है। रामपथ के निर्माण के चलते सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक पूरा मार्ग बारिश की चपेट में आकर दलदल हो गया है।

नेपाल के बैराज से गुरुवार देर शाम को सरयू नदी में दो चरणों में पानी छोड़ा गया। सुबह छह बजे शारदा बैराज से 68 हजार 147 क्यूसेक पानी और गिरिजा बैराज से एक लाख आठ हजार 107 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नेपाल बैराज से आई रिपोर्ट में बताया गया कि 68 हजार 147 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। एक ही दिन में 3.16 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ने से नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 

रामपथ पर चलना दुश्वार, मोहल्लों में हुआ जलभराव
गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते शहरी इलाकों में जबर्दस्त जलभराव हो गया है।रामपथ पर चलना जहां संकट बना हुआ है वहीं जनौरा, कसाबबाड़ा, तेलीटोला, महिला अस्पताल रोड, कचहरी समेत तमाम इलाको में पानी भर गया है। सुबह से लोगों का घर से निकलना दुश्वार है।

 यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मजदूर की बीबी का फंदे से लटकता मिला शव

संबंधित समाचार