PM Modi Greece Visit : पीएम मोदी को ग्रीस में मिला सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से हुए सम्मानित
एथेंस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। बता दें कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी खास ओहदे के कारण ग्रीस को ऊचाईंयों पर ले जाने में योगदान दिया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ''मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। ये ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।
I thank President Katerina Sakellaropoulou, the Government and people of Greece for conferring upon me The Grand Cross of the Order of Honour. This shows the respect the people of Greece have towards India. @PresidencyGR pic.twitter.com/UWBua3qbPf
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2023
ग्रीस यात्रा पर के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू के साथ मोदी की बैठक के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इससे पहले, मोदी ने यूनान की राष्ट्रपति से कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता केवल भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की जीत है।
A special welcome in Athens. 🇮🇳 🇬🇷 pic.twitter.com/XXIgRhCPa4
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2023
ये भी पढ़ें : PM Modi Greece Visit : पीएम मोदी ने यूनानी राष्ट्रपति से कहा, चंद्रयान-3 की सफलता संपूर्ण मानवता की जीत
