दिल्ली मेट्रो की अधिकतर लाइनों का संचालन शुरू, कल से दो घंटे बढ़ेगा समय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में मेट्रो रेल सेवाओं का संचालन अधिकतर लाइनों पर बहाल हो चुका है और शुक्रवार से सभी लाइनों के संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है तथा इनका समय सुबह 7 बजे से दिन में दोपहर बाद 1 बजे और शाम को 4 बजे से रात …
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में मेट्रो रेल सेवाओं का संचालन अधिकतर लाइनों पर बहाल हो चुका है और शुक्रवार से सभी लाइनों के संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है तथा इनका समय सुबह 7 बजे से दिन में दोपहर बाद 1 बजे और शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि गुरुवार सुबह 7 बजे से दिन में 11 बजे तक कुल 47,600 यात्रियों ने मेट्रो रेलगाडियों में सफर किया है और इसमें लाइन एक रिठाला-शहीद स्थल पर 2474, लाइन दो (येलो लाइन) पर 18,406, लाइन तीन और चार (ब्लू लाइन) पर 17,443, लाइन पांच ग्रीनलाइन पर 1699, लाइन छह (वायलेट लाइन ) 4151 और लाइन सात पिंकलाइन पर 3,427 यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लुत्फ उठाया।
बुधवार तक मेट्रो की दोनों शिफ्टों सुबह 7 बजे से दिन में 11 बजे और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक कुल 103,412 लोगों ने सफर किया था। गौरतलब है कि शुक्रवार से लाइन आठ (मजेंटा लाइन) जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन और लाइन नौ (ग्रे लाइन) द्वारका से नजफगढ़ की सेवायें बहाल होंगी।
