28 सितंबर को होगी एसजीपीसी की बजट सभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की इस वर्ष की बजट सभा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने गुरुवार को बताया कि समिति का वार्षिक बजट इजलास हर साल मार्च में आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने …

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की इस वर्ष की बजट सभा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने गुरुवार को बताया कि समिति का वार्षिक बजट इजलास हर साल मार्च में आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि अंतरिम समिति के फैसले के अनुसार अब यह बजट इजलास 28 सितंबर को तेजा सिंह समुद्री हाल में दोपहर बाद 1 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि बजट इजलास के दौरान शिरोमणि समिति, ट्रस्ट फंड, विद्या फंड, धर्म प्रचार समिति, शैक्षिक संस्थान, प्रिंटिंग प्रेस, गुरुद्वारों आदि का बजट पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार