सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दिल्ली DSSSB ने टीजीटी समेत 1841 पदों पर निकाली भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली डीएसएसएसबी ने टीजीटी समेत 1841 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 15 सितंबर रखी गई है।

इन पदों पर मांगे गए आवेदन-
टीजीटी स्पेशल एजुकेशन टीचर 581, म्यूजिक टीचर 182, सर्विलेंस वर्कर 13, लैब असिस्टेंट 11, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट(बेलिस्टिक) 5, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट(बायोलॉजी) ,टेक्नीशियन (ओटी / सीएसएसडी) 72, असिस्टेंट (ओटी/सीएसएसडी) 118, स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट 244, ईवीजीसी (पुरुष) 138, रेडियोग्राफर (ए एंड एफ डब्ल्यू) 32, ईवीजीसी (महिला) 50, होम्योपैथिक कंपाउंडर 9, टीजीटी कंप्यूटर साइंस 6, पीजीटी इंग्लिश महिला 8, पीजीटी इंग्लिश पुरुष 21।

अगर वेतन की बात करें तो 9300-34000 रुपए और ग्रेड पे 4800 रुपए महीना होगा। वहीं शुल्क अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 भुगतान करना होगा। साथ ही म्यूजिक टीचर के लिए आयु सीमा 32 साल और लेबोरेटरी असिस्टेंट के लिए 30 साल रखी गई है।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें- https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/DSSSB/marquee-files/advt_no_02-23.pdf

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन ने SI पदों पर निकाली भर्ती