Hamirpur News: वृद्ध का संदिग्ध अवस्था में तालाब में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में वृद्ध का संदिग्ध अवस्था में तालाब उतराता मिला शव।

हमीरपुर में वृद्ध का संदिग्ध अवस्था में तालाब शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हमीरपुर, अमृत विचार। घर से सटे तालाब में संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी रामपाल (73) पुत्र चिरंजी लाल अपने परिवार के साथ रहता था। घर के बगल में तालाब बना है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वृद्ध संदिग्ध अवस्था में अचानक तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वृद्ध घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। तभी उसका शव पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई।

परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। मृतक रामपाल के दो पुत्र संतोष और अनिल हैं। पिता की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि वृद्ध की मौत कैसे हुई।

संबंधित समाचार