Unnao News: साधु को जलाने वाला गृह स्वामी और साथी गया जेल, मकान में मिला था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में साधु का शव जलाने वाला गृह स्वामी और उसका साथी भेजा गया जेल।

उन्नाव के बांगरमऊ में एक मकान में साधु का जला शव मिला था। पुलिस ने गृह स्वामी और उसके साथी को जेल भेज दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बांगरमऊ मोहल्ला में उत्तराखंड निवासी साधु की ग्रह स्वामी और उसके साथी ने नृशंस हत्या कर शव ठिकाने न लगा पाने के कारण घर में जला रहा था। दो दिन बाद दुर्गंध आने पर पुलिस पहुंची थी और जांच के बाद मृतक साधु के परिजनों को सूचना दी थी। भाई ने शव की शिनाख्त की इसके बाद उसकी तहरीर पर दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ। शनिवार को ग्रह स्वामी और उसका साथी जेल भेजा गया।

बता दें कि बीती 22 अगस्त को संतोष कुमार कनौजिया उर्फ बिहारी पुत्र बैजूलाल कनौजिया न्यू कटरा कस्बा  बांगरमऊ के मकान में एक अज्ञात पुरुष का जला हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त प्रमोद (50) उर्फ शर्वांग बाबा पुत्र चमनलाल निवासी लंढोरा थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के रूप मे हुई थी। जो एक तांत्रिक था। जिसकी मकान मालिक संतोष 10-12 साल से जान पहचान थी।

बांगरमऊ पुलिस द्वारा संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शर्वांग बाबा (मृतक) को वह बांगरमऊ लेकर आया था। बाबा ने उसके पुत्र को सट्टे का आदी बनाया था। जिसके चलते डेढ़ साल पूर्व उसने आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के संबंध में सर्वांग बाबा से जानकारी करने पर बाबा ने बेटे को काफी अपशब्द कहे।

बेटे के बारे में अभद्र बात सुन क्षुब्ध होकर उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी शेरू उर्फ शेर सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला मुन्नूमियां तलैया कस्बा बांगरमऊ के साथ मिलकर प्रमोद उर्फ शर्वांग बाबा की हत्या कर शव जला दिया था। पुलिस ने जांच के बाद मृतक साधु के भाई से संपर्क किया। इसके बाद भाई प्रमोद ने शव की पहचान की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई और शनिवार को संतोष और साथी शेरू को जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार