Unnao: सपाइयों ने पूर्व सांसद व मंत्री स्व.अनवार अहमद का मनाया 101वां जन्मदिन, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सपाइयों ने पूर्व सांसद व मंत्री का मनाया 101वां जन्मदिन।

उन्नाव में सपाइयों ने पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री का स्व. अनवार अहमद का 101वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

उन्नाव, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री स्व. अनवार अहमद की 101वें जन्म दिवस सपा कार्यालय सिविल लाइन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ज़िलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बाबू जी जिले की राजनीति के पितामह थे। उन्होंने कभी जात-धर्म का भेदभाव नहीं किया।

हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर फिर से पार्टी का परचम जिले में लहराना है। 
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी ने कहाकि पार्टी के हर कार्यकर्ता व नेता ने बाबू जी से राजनीत का ककहरा पढ़ा है। उन्होंने अपने जीवन में तमाम लोगों को वरिष्ठ पदों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसके बाद सपा महासचिव उजैर अहमद ने पुरानी बाज़ार स्थित उनके आवास पर भंडारा आयोजित किया। इस दौरान राजेश कुमार साधु, आलोक निगम, मंजीत यादव, नरेंद्र लोधी, मो. इस्माइल, रमन पटेल, आलोक सिंह, शीलू यादव, सुबोध त्रिपाठी, धीरेंद्र यादव, राहुल अग्निहोत्री, लवकेश श्रीवास्तव, बालेंद्र यादव, हरीश किदवई, अरुण सविता, सलमान ख़ान, छोटे लाल भारती, शरीफ ख़ान, शानू सभासद, अमन अंजुम, अंकित यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार