फतेहपुर : सपा नेता संग खनन संचालक ने राजस्व टीम से की अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर क्षेत्र में खनन करा रहे कुछ लोगों की सूचना पर पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी से अभद्रता करते हुए आधा दर्जन लोग भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर कार्रवाई शुरू की है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भावपुर गांव में देर रात हो रहे अवैध खनन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। छापा मारने गई प्रशासनिक टीम से खनन संचालक एवं एक एक सपा नेता ने अभद्रता करते हुए फरार हो गया। मौके से फरार हुआ खनन संचालक व एक सपा नेता जेसीबी डंपर सहित टीम ने खनन संचालक एवं सपा नेता की वेगनर कार, एक स्कूटी  सहित दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : समाधान दिवस पर पहुंचे जिलाधिकारी, गैरहाजिर लेखपाल का रोका वेतन

संबंधित समाचार