मदुरै घटना से रेलवे विभाग सतर्क, प्रयागराज में चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,अमृत विचार। मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड पर गाड़ी में आग लगने की घटना को लेकर रेलवे विभाग सतर्क हो गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज विजय प्रकाश पंडित के निर्देशन व सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज सुदीप  घोष के नेतृत्व में निरीक्षक शिवकुमार सिंह पोस्ट प्रयागराज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ एवं कामर्शियल स्टाफ के साथ मिलकर प्रयागराज स्टेशन पर आने वाली गाड़ियों के साईड पैंट्रीकार एवं पैंट्रीकार तथा जनरल, स्लीपर कोचों में ज्वलनशील पदार्थाे, एलपीजी सिलेंडर, स्टोव एवं फायर उपकरणों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर लगातार चेकिंग की जा रही है।  पैंट्री औऱ कैंटीन की लगातार चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : कल से शहर में फुटपाथ पर नहीं लगेंगी बाजार, पालिका प्रशासन ने किया अनाउंसमेंट

संबंधित समाचार