बहराइच : कल से शहर में फुटपाथ पर नहीं लगेगा बाजार, पालिका प्रशासन ने किया अनाउंसमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को लोग फुटपाथ पर बाजार लगा लेते हैं। लेकिन कल से फुटपाथ पर बाजार नहीं लगेंगे। इसके लिए शनिवार शाम को ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से अनाउंसमेंट कराया गया।

बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में घंटाघर से पीपल तिराहा तक प्रत्येक रविवार को लोग फुटपाथ पर विभिन्न दुकान लगा देते हैं। साप्ताहिक बाजार की तरह माहौल बन जाता है। इससे आवागमन करने में शहर वासियों को दिक्कत होती है, जाम की समस्या भी बनती है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले बाजार को रोकने के लिए शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से रोग की मांग की थी। 

नगर पालिका परिषद बहराइच के अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह ने बताया कि शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से अनाउंसमेंट करवाया गया है कि रविवार को फुटपाथ पर दुकान ना लगे अगर कोई दुकान लगाए मिलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : गर्भगृह के द्वार पर स्थापित होगी गणेश और हनुमान की प्रतिमा, बैठक में हुई चर्चा

संबंधित समाचार