Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितयों में मुख्य टिकट निरीक्षक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के मुख्य टिकट निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के मुख्य टिकट निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनकी हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मूलरूप से हरदोई जिले के थाना पाली के ग्राम परेली के रहने वाले अमरजीत राजपूत (36) कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगमा कैंट में रह रहे थे। वह फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके शाम को घर आए। परिवार के साथ खाना खाने के बाद करीब नौ बजे रात सो गए। तब तक हालत बिलकुल ठीक थी। सुबह करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई।
इस पर परिजन जिला अस्पताल लोहिया लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी रबीना, बच्चे सूरज व आयुष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि छोटा भाई अनुज और मां राम श्री गांव में ही रहते है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
