G20 सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस ने हटाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के कम से कम पांच स्टेशनों पर खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे मिले। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिख दिए। महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए गए।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। हम इसमें दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।’’ यह घटनाक्रम दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हुआ है। 

ये भी पढ़ें-  'क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं? हां...लेकिन टच में रहना', जब चांद पर प्रज्ञान ने विक्रम से मांगी अनुमति

संबंधित समाचार