'क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं? हां...लेकिन टच में रहना', जब चांद पर प्रज्ञान ने विक्रम से मांगी अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से लगातार तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसरो ट्वीट कर इसके बारे में ताजा अपडेट दे रहा है। बता दें कि बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से रोवर भी बाहर आ गया। विक्रम अपने कैमरे से रोवर की तस्वीरें और वीडियो भेज रहा है।

इसरो ने शनिवार रात को X (पूर्व में ट्विटर) पर रोवर का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि लैंडिंग के बाद कैसे लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के बीच में बातचीत हुई। चांद की सतह पर उतरने से पहले प्रज्ञान ने विक्रम से पूछा, 'क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं?' विक्रम ने एक बुजुर्ग की तरह अनुमति देते हुए जवाब दिया, 'हां, तुम जा सकते हो लेकिन टच में रहना।' जिस पर प्रज्ञान कहता है- 'Yaaaaahoooo... (याहूहूहूहू......)' इसके बाद वह विक्रम से उतरकर चंद्रमा की सतर पर आ जाता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रोवर प्रज्ञान की जो तस्वीर सामने आई है उस पर इसरो का लोगो और तिरंगा नज़र आ रहा है।

ये भी पढ़ें-  मन की बात के 104वें संस्करण में बोले PM मोदी- 'मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक जो...'

संबंधित समाचार