फतेहपुर में बाढ़ : तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, ग्रामीणों में मची खलबली, सक्रिय दिखे प्रशासनिक लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

फतेहपुर में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में खलबली मची है। सुरक्षा के हालात के मद्देनजर रविवार भी प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय दिखी।

फतेहपुर, अमृत विचार। बेशक, जिले में फिर से सूखे के हालात नजर आ रहे हैं लेकिन गंगा में बढ़ रहे जलसतर से कटरी की जिंदगी में भारी उथल पुथल देखने को मिल रही है। गंगा की उफान के कारण सरकारी मशीनरी की साप्ताहिक छुट्टी पर ग्रहण लगा नजर आया। जो मुलाजिम रविवार को बीवी बच्चों के साथ वक्त गुजारने की रवायत करते चले आ रहे हैं। उन्हें बाढ़ पीढितों के बीच देखा गया। 

रविवार को गंगा का जलस्तर 101.250 मीटर पहुंच गया। जिसमें शनिवार की अपेक्षा बहुत इजाफा तो नहीं हुआ लेकिन जो हालात बन पड़े हैं उसे देखते हुए खतरा नजरदांज नहीं किया जा सकता है।  यही कारण है कि तीन दिन से प्रशासनिक मशीनरी ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। रविवार को लेखपाल शुभम व अभिषेक की टीम महुआ घाट के राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों की मददगार बनी नजर आई। पशु धन चिकित्साधिकारी मलवां स्नेहलता भी अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद दिखाई दीं।

गोपालगंज पीएचसी के चिकित्सक डॉ़ जावेद की टीम, बाढ़ पीड़ितों को बीमारी से बचाने के लिए अलर्ट नजर आए।  उधर, रविवार को अवकाश होने के बावजूद बिंदकी एसडीएम से लेकर एडीएम तक पल पल के हालात पर चर्चा करते रहे। एडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि कटरी पर प्रशासन की पूरी तरह से नजर है। बाढ़ राहत शिविर में हरेक मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। 

संबंधित समाचार