बहराइच: लापता बुजुर्ग का नाले में उतराता मिला शव, परिजन जता रहे हैं यह आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोटिया गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव नाले में उतराता मिला। पुलिस ने पोते की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग डूबकर मौत की आशंका जता रहे हैं। हरदी थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी आनन्द कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बाबा बहोरीलाल मिश्र पुत्र गार्गीदीन मिश्र शनिवार दोपहर घर से निकले थे।

देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। कोई पता न चलने पर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी।रविवार सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले लोगों को पुल के पास बाबा की लाठी दिखाई दी। इसके बाद तलाश की गई तो नाले में उतराती हुई लाश दिखाई मिली।

आशंका जताई जा रही है कि शौच के लिए नाले के निकट गए थे। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूबकर मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश निगम, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, राजस्व निरीक्षक एवं उप निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें -सहारनपुर: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रख परिजनों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार