बरेली: जिले में मंडरा रहा मलेरिया का खतरा, 160 मिले नए मरीज...संख्या हुई अब 1540 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारी बोले जांचें अधिक और पिछले वर्ष की तुलना में कम मरीज

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक महीने से रोजाना करीब 40 नए मरीज मिल रहे हैं लेकिन पिछले तीन दिनों में 160 नए मरीज मिलने से विभाग में खलबली मच गई है। गुरुवार को 44, शुक्रवार को 42 और शनिवार को सबसे अधिक 74 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। अब मरीजों की संख्या 1540 पहुंच गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में मलेरिया का प्रकोप अभी कम है और जांचों की संख्या भी अधिक है। शनिवार तक जिले में 1540 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। जिले में दो ब्लॉक मलेरिया को लेकर अति संवेदनशील हैं। इन ब्लॉकों में मीरगंज में अब तक 450 और शेरगढ़ में 350 से अधिक मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं में सड़क पर कुत्ते से टकराई बाइक, बरेली निवासी महिला की मौत

 

संबंधित समाचार