प्रतापगढ़ : भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे फौजी के खाते से उड़ाए एक लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी  रिटायर्ड फौजी हीरालाल भारत - पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे। उन्होंने एसबीआई के मुख्य अधिकारी,कर्मचारी व क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली एजेंसी के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
 
हीरालाल (77) की पेंशन एसबीआई में आती थी। बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड बनवाए जाने का फार्म भरवाया गया, लेेकिन कोई कार्ड घर नहीं पहुंचा। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी क्रेडिट कार्ड से खाते से किसी व्यक्ति ने अलग-अलग तिथियों में कुल एक लाख रुपये की खरीदारी कर ली। खाता बंद हो जाने पर नोटिस मिली तो घटनाक्रम पता चला। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य मांगे गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं शहर के पूरे ईश्वर नाथ निवासी अंचलेश सिंह के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। शनिवार दोपहर को वह सपरिवार दर्शन करने के लिए गए थे। 

तीन बजे लौटे तो घर का ताला तोड़कर काफी जेवरात, नकदी और कीमती सामान ताला तोड़कर चोर उठा ले गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरी नगर कोतवाली में दी है। दिनदहाड़े चोरी होने से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : गोलाघाट पर कंठी-माला बेचने वाले के पास मिले तीन मासूम, जांच और कार्रवाई में जुटी एएचटी यूनिट

संबंधित समाचार