बरेली कॉलेज: परास्नातक में बढ़े पंजीकरण, प्रवेश मिलना होगा मुश्किल
स्नातक की रिक्त सीटों पर जल्द जारी हो सकती है सातवीं मेरिट
बरेली, अमृत विचार। स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ी है। बरेली कॉलेज में भी करीब 1200 प्रवेश पंजीकरण हो गए हैं। ऐसे में यहां स्नातक की तरह कई पाठ्यक्रमों में परास्नातक में भी प्रवेश मिलना आसान नहीं होगा। कई पाठ्यक्रमों की मेरिट हाई जाएगी।
बरेली कॉलेज में स्नातक में बीए और बीएससी जीव विज्ञान की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। बीकॉम और बीएससी गणित की कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। छठवीं मेरिट के प्रवेश रविवार शाम 5 बजे तक हुए। इसके बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो सातवीं मेरिट जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने 30 अगस्त तक प्रवेश लेकर सीटें सुनिश्चित करने की तिथि निर्धारित की है। वहीं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक में पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। बरेली कॉलेज में मंगलवार को परास्नातक के प्रवेश के संबंध में बैठक होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश शुरू किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: पानी की पाइप लाइन फटी, अधिकारियों की अनदेखी से हजारों लोग परेशान
