बरेली: इज्जतनगर थाने के बाहर से सीज ट्रक को चुरा ले गया चालक, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाने के बाहर खड़े सीज ट्रक को लेकर चालक भाग गया। इससे थाने में खलबली मच गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने ट्रक सहित चालक को दबोच लिया।

इज्जतनगर चौकी बैरियर वन पर तैनात दरोगा अजय कुमार सिंह ने 25 अगस्त की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रक रुकवाकर कागज चेक किए। चालक कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रक सीज कर थाना के बाहर खड़ा कर दिया। पश्चिम बंगाल निवासी चालक शिवू शो को ट्रक की रखवाली के लिए रोक दिया।

26 अगस्त की सुबह जब हेड मोहर्रिर अशोक कुमार शर्मा ने वाहनों को चेक किया तो ट्रक और चालक दोनों गायब थे। आरक्षी लिपिक अमित कुमार ने चालक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार सुबह चौकी बैरियर के समीप चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया। जबकि चर्चा है कि लखनऊ के पास से चालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पानी की पाइप लाइन फटी, अधिकारियों की अनदेखी से हजारों लोग परेशान

संबंधित समाचार