Jalaun News : बिजली घर में लगी आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक, कई उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति की गई बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में बिजली घर में आग लग गई।

जालौन के उदोतपुरा बिजली घर केबी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

जालौन, अमृत विचार। उदोतपुरा बिजली घर 132 केबी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास आग की लपटें ही नजर आ रही थी। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख फौरन दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग से 40एमबी ट्रांसफार्मर जल कर खाक हो गया। आग लगने से जालौन नगर सहित कई उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई। आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है।

संबंधित समाचार