बहराइच: शिक्षिका ने विधायक और सांसद को दिया स्वरचित पुस्तक, हो रही सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षिका ने लघुकथा और बाल कहानियां पर दिए शब्द

बहराइच, अमृत विचार। तेजवापुर विकास खंड में तैनात शिक्षिका ने पुस्तक लिखी है। जिसकी प्रतियां सदर विधायक, सांसद और अन्य को भेंट की। सभी ने शिक्षिका के कार्य को सराहा। जिले के तेजवापुर विकास खंड में तैनात शिक्षिका शमां प्रवीन पाठन कार्य के साथ पुस्तक लेखन में भी रुचि रखती हैं। 

काव्यपाठ के साथ उन्होंने पुस्तक लिखी है। शहर के चांदपुरा मोहल्ला निवासी अध्यापिका एवं लेखिका शमा परवीन ने पहली पुस्तक हकीकी इश्क (काव्य संकलन) नव्वे रचनाओं के साथ पूरा किया। इसके बाद परवीन की कहानियां(लघुकथा संकलन) बीस लघुकथाएं, रेशमी उपन्यास (जिंदगी की हकीकत एवं संघर्ष) लिखी। 

बच्चों के लिए उन्होंने खूबसूरत बाल कहानियां (संग्रह) मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद पर आधारित लिखा। जिसे सादर विधायक अनुपमा जायसवाल , कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, नाट्य कलाकार सोनी श्रीवास्तव को भेंट की। 

सभी ने पढ़ाई और अन्य क्षेत्र में लिखी पुस्तक को सराहा। शिक्षिका ने बताया कि शुक्रिया (गीत संग्रह) पचीस बेहतरीन गीतों के साथ और बेहिसाब (गजल संग्रह) भी लिखी है। जिसमें बेहतरीन गजलों का समावेश है। उनके द्वारा लिखित  सारी पुस्तकें अमेजान पर उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार