पीलीभीत: राजा और गायक की कहानी से किस पर निशाना साध गए भाजपा सांसद वरुण गांधी, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने राजा और गायक की कहानी सुनाते बिना नाम लिए कईयों पर तंज कसा। कहा कि राजा के पास एक गायक आया और बहुत सुंदर गीत सुनाया, जिस पर राजा ने उसे एक बीघा जमीन देने की घोषणा कर दी। इस पर गायक को लालच आ गया और वह कई गाने सुनाए। गायक जैसे-जैसे गीत सुनाता गया राजा ने सोना, जमीन, महल आदि देने की घोषणा कर दी।

गायक काफ़ी ख़ुश हुआ और घर जाकर पत्नी को सारी बातें बताई, तो पत्नी भी खुश हो गईं। लेकिन काफ़ी दिन बाद भी ज़ब इनाम नहीं मिला तो गायक राजा के पास गया और पूछा। इस पर राजा ने कहा काहे का उपहार, आपने हमारे कान खुश किए तो  मैंने भी  आपके कान खुश कर दिए। बोले- गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपको मीठी-मीठी बातें बताकर वोट चोरी कर ले। मैं भले ही कड़वी बात बोलूं, लेकिन बोलूंगा हमेशा सच।

बता दें कि एक दिवसीय दौरे पर सांसद वरुण गांधी सोमवार को पीलीभीत पहुंचे थे। सर्वप्रथम शहर के राजघाट पार्क, कृष्णालोक व मरौरी ब्लॉक के पीराताल में पौधरोपण किया। इसके बाद ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि में जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कई मुद्दे उठाए।

बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्टो पर काम करेंगे। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कहा कि सिक्खों ने देश के लिए काफ़ी बलिदान दिए हैं, अपना खून बहाया, लेकिन दुःख होता ज़ब उनको अपने अनाज की सुरक्षा के लिए जाने गंवानी पड़ी।

उस वक्त भी हमने आवाज उठाई। बोले- कोई आए और नारे बोल दे और आप उसे वोट दे दें, ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि उनका और पीलीभीत का रिश्ता पवित्र संगम की तरह है। कोई भी दिक्कत आए तो बताएं। मेरी मां ने 30 साल सेवा की, मैं भी सेवा कर रहा हूँ, परिवार की तरह।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले-पीटकर मार डाला...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार