अमरोहा: तेंदुए ने तीन कुत्तों को बनाया निवाला, गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रविवार की रात देहात थाना क्षेत्र में तेंदुए ने तीन कुत्तों निवाला बना डाला। जंगल में कुत्तों के अवशेष पड़े मिले। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

दो महीने से अमरोहा रेंज में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तीन दिन पहले तेंदुए ने मंडी धनौरा क्षेत्र में दो लोगों पर हमला भी कर दिया था। रजबपुर व नौगावां सादात क्षेत्र के बाद अब तेंदुए का कैलसा क्षेत्र में आतंक बना है। चार दिन पहले तेंदुए ने गांव फाजलपुर के जंगल में कुत्तों को मार डाला था। रविवार रात गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में तेंदुआ घुस आया।

 रात में किसी समय तेंदुए ने गांव में रास्ते किनारे बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने से गांव में जाग हो गई। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। जंगल में तलाशी के दौरान तीन कुत्तों के अवशेष मिले। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- रूसी वायु सेना ने क्रीमिया के ऊपर गिराए यूक्रेन के दो ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

संबंधित समाचार