पीलीभीत: बैडमिंटन खेलते वक्त अचानक एसडीएम न्यायिक पूरनपुर को हार्टअटैक, बरेली रेफर
पीलीभीत, अमृत विचार। पूरनपुर में तैनात एसडीएम न्यायिक अमित कुमार को सोमवार देर शाम हार्ट अटैक पड़ गया। बताते है कि वह उस वक्त बैडमिंटन खेल रहे थे। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके चलते तमाम अफसर जिला अस्पताल में जमा रहे। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार शर्मा खुद जिला अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज कराया।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राजा और गायक की कहानी से किस पर निशाना साध गए भाजपा सांसद वरुण गांधी, जानिए क्या कहा?
