लखीमपुर खीरी: अनुबंधित करीब 210 रोडवेज बसों का चक्का जाम होने से राखी के पहले बड़ी दिक्कत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। डग्गामार बसों का संचालन रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को अनुबंधित बस आपरेटर्स एसोसिएशन ने चक्का जाम कर दिया। लखीमपुर, सीतापुर और गोला डिपो की करीब 210 बसों का संचालन ठप होने से जहां यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। वहीं रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को आने जाने की समस्या खड़ी हो गई है।
सुबह से अनुबंधित रोडवेज बस यूनियन ने लखीमपुर की 102, गोला की 38, सीतापुर की 70 बसों का संचालन मांगे पूरी न होने तक रोक दिया है। रोक दिया है। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महामंत्री रीतेश श्रीवास्तव, बैजनाथ श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, सरवन गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रेम बाजपेयी आदि बैठक कर आगे की रणनीति को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। लखीमपुर - लखनऊ मार्ग पर करीब 100 डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
