Raksha Bandhan 2023: Fatehpur के बाजारों में खरीददारों की उमड़ रही भीड़, इस तरह की राखी की हो रही डिमांड
फतेहपुर में रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी।
फतेहपुर में रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी। बहनें बाजारों में जाकर भाई के लिए फैंसी राखियां खरीद रही है।
फतेहपुर, अमृत विचार। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन बुधवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार मनाए जाने को बहनों की खरीदारी मंगलवार की देर शाम तक जारी रही तो भाइयों को भी यही कवायद करते देखा गया। मसलन, बहनें,मिठाई व राखी खरीदती नजर आईं तो भाईयों को तोहफा खरीदते देखा गया।
उधर रक्षाबंधन के लिए शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बाजार सजे नजरा आए। इस बाजार में 10 रुपये की कीमत से लेकर 300 रुपये की राखी उपलब्ध हैं। बच्चो के लिए डोरेमन, मिक्की माउस, मोटू पतलू, चाचा चौधरी की राखी खरीदी जाती रहीं तो युवाओं के लिए नग, गोटेदार समेत खाटू श्याम की राखी पसंद की गईं। स्पेशल राखियां की इस बार डिमांड ज्यादा देखने को मिली। जो लोगों की पसंदीदा बनी नजर आई। खाटू श्याम वाली राखियां भी खूब पंसद की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य देवी देवताओं वाली राखी का बाजार गरमाया रहा।
हालात यह रहे कि पिछली मर्तबा से 15 से 20 फीसदी राखी व धागा महंगा होने के बावजूद बिक्री पर किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला। पंसदीदा राखी के लिए दाम हाशिए पर रहे। चौक बाजार में राखी खरीदने आई रागिनी शर्मा का कहना रहा कि यह त्योहार, बहन के लिए सबसे बड़ा है। वह भाई की कलाई में ऐसी राखी बांधने जा रही है जो उस पर फबने वाली होगी।
