मुरादाबाद : प्रेमी से मिलने को मना किया तो छात्रा ने खाया जहर
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मां ने बेटी को प्रेमी से मिलने से रोका तो नाराज बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मां की डांट पर जहर खाने वाली …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मां ने बेटी को प्रेमी से मिलने से रोका तो नाराज बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मां की डांट पर जहर खाने वाली किशोरी थाना सिविल लाइंस के चंद्र नगर की रहने वाली है। किशोरी के पिता व्यापारी हैं। बताया गया कि बीए की छात्रा का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उससे मिलने पर पाबंदी लगा दी है।
बुधवार की रात छात्रा अपने प्रेमी से मिलने के लिए जा रही थी। मां ने उसे जाने से रोक दिया। इसी बात से छात्रा गुस्सा हो गई। इसके बाद छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिवार के लोग छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने छात्रा को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि छात्रा इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी है।
