Etawah में प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बोले- गौशाला और गांवों मे रखे सफाई, योजनाओं का लाभ पात्रों को दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गौशाला, स्कूल, ओवर ब्रिज व अस्पताल का किया निरीक्षण।

इटावा में प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गौशाला, स्कूल, ओवर ब्रिज व अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला और गांवों मे सफाई रखने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्रों को देने के निर्देश दिए।

इटावा, अमृत विचार। जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण  ने मंगलवार को जिले में गौशाला, स्कूल, निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि योनजाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए। गौशालाओं तथा गांवों में सफाई रखी जाए और अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज किया जाए। 

जैनपुर नागर गौशाला के निरीक्षण में उन्होने कहा कि गौशाला में साफ सफाई, हरे चारे पर विशेष ध्यान दिया जाये।  ग्राम प्रधान को इण्टर लाकिंग कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होनें गायों का माला पहनाकर पूजन कर गुड़ व हरा चारा खिलाया। विकास भवन में समीक्षा बैठक में उन्होने सभी उद्यामियों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए निर्देश दिये।

उन्होने प्रधानमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, मुख्य मंत्री सामुहिक योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं को जागरूक किया जाये, महिलाओं के शोषण से सम्बन्धित शिकायतों की जांच कर निस्तारण किया जाए। उन्होने मलाजनी गांव का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी को रोस्टर बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में समय समय पर निरीक्षण एवं शिक्षा की गुणवत्ता व पठन पाठन के लिए बच्चों को जागरूक जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जो भी आवास बनाये जा रहे है उन पर आवास से सम्बन्धित जानकरी की सूचना अवश्य अंकित कराई जाये।

उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत से  कहा कि शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमानुसार सुनिश्चित की जाये। बैठक में विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता एश्वर्या मौजूद रहे। 

मंत्री जी के सामने अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सकी छात्रा

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी इटावा आते समय जसवंत नगर क्षेत्र के  मलाजनी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में अचानक पहुंच गए और वहां पर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। वहां  एक छात्रा मंत्री के समक्ष ना अंग्रेजी की किताब पढ़ सकी और ना ही अपना नाम अंग्रेजी में लिख सकी। यह देखकर मंत्री का मूड बिगड़  गया। उन्होंने स्कूल की सफाई व्यवस्था देखकर उस पर भी नाराजगी व्यक्त की।

इसके साथ ही स्कूल में पंजीकृत 121 बच्चों में से 50 बच्चे ही उपस्थित मिलने पर भी कड़ी नाराजगी जताई।  गांव वालों ने उनसे शिकायत की स्कूल में शिक्षिकाएं काफी विलंब से आती हैं या कई कई दिन नहीं आती हैं। जिससे बच्चों को सही प्रकार से शिक्षा नहीं मिल पा रही है । सातवीं क्लास की छात्रा से मंत्री ने अंग्रेजी मैं अपना नाम लिखवाया तथा पुस्तक पढ़वाई लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। स्कूल में तैनात  7 शिक्षकों में से एक अनुदेशक  मंत्री को भी अनुपस्थित मिली।

 

संबंधित समाचार