रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक घटना : बहन ने नहर में लगाई छलांग, बचाने में दिव्यांग भाई भी कूदा, दोनों लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दोनों भाई नहर में डूब गए।

फतेहपुर में नाराज बहन ने नहर में छलांग लगा दी। बहन को बचाने में दिव्यांग भाई भी कूद गया। डूबने से दोनों लापता हो गए। गोताखोर भाई-बहन की तलाश में जुटे है।

फतेहपुर, अमृत विचार। फ़तेहपुर में भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षा बंधन के एक दिन पहले फतेहपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां यहां भाई- बहन के बीच हुए विवाद के बाद नाराज बहन ने नहर में छलांग लगा दी। बहन को बचाने के लिए पीछा कर रहा दिव्यांग भाई भी नहर में कूद गया। नहर के तेज धारा में भाई-बहन दोनों लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

बकेवर थाना क्षेत्र के दूबेपुर गांव के रहने वाले रंजीत सिंह का 23 वर्षीय बेटा दीपक सिंह का अपनी बहन रानी (20) से किसी बात को लेकर मंगलवार सुबह घर में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रानी घर से करीब तीन किलोमीटर देवमई निचली राम गंगानगर नहर पुल पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों के पीछे-पीछे दौड़ते हुए मां मीना देवी भी पहुंच गईं।

इसके बाद रानी ने नहर में छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए दिव्यांग भाई दीपक भी नहर में कूद गया। मां ने घटना की सूचना पुलिस दी। इसपर पुलिस दमकल कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर नहर के पानी को बंद कराया। उसके बाद दोनों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और दमकल कर्मियों के पास उन दोनों की तलाश के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।

संबंधित समाचार