Kanpur News : बहन फाउंडेशन का तीन दिवसीय राखी महोत्सव शुरू, मुंहबोले भाई अजय कपूर का राखी से भर दिया हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बहन फाउंडेशन का तीन दिवसीय राखी महोत्सव शुरू।

कानपुर में बहन फाउंडेशन का तीन दिवसीय राखी महोत्सव शुरू। बहनों ने मुंहबोले भाई अजय कपूर का राखी से हाथ भर दिया।

कानपुर, अमृत विचार। बहन फाउंडेशन का तीन दिवसीय राखी महोत्सव 29 से गोविंद नगर में शुरू हो गया है। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपने राखी भाई कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी बांध रही है। राखी महोत्सव के लिए गोविंद नगर में एक गेस्टहाउस बुक कराया गया जहां पर मंगलवार से तीन दिनों तक खुशनुमा माहौल में महिलाएं त्योहार मनाएंगी। राखी महोत्सव के पहले दिन एक अनुमान के मुताबिक एक हज़ार कन्याओं, युवतियों और महिलाओं की भागीदारी रही। 

राखी बांधने से पूर्व अजय कपूर ने अपने संबोधन में इन राखी बन्द बहिनों की रक्षा का संकल्प दोहराया और कहा कि वह हमेशा की तरह उनके सुख-दुख में साथ खड़े दिखेंगे। यह भी कहा उन्हें भी बहनों के आशीर्वाद की आवश्यकता है।

Ajay Kapoor

बहन फाउंडेशन की स्थापना दस वर्ष हो गए हैं और राखी महोत्सव के 24 वर्ष। इस संस्था में 800 कैप्टन हैं। प्रति कैप्टन 15 महिलाएं जुड़ी हैं जो एक नियमित अंतराल में घरों पर बैठकें करके आपस में संवाद करती हैं और जरूरतमंद महिला व परिवार की मदद करती हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, स्वास्थ व शिक्षा में सदस्य महिला की सहायता भी बहन फाउंडेशन करता है।

अजय कपूर कहते हैं कि यह एक भाई का परिवार है। बहन फाउंडेशन का दायरा पूरे शहर में है। रक्षाबंधन ऐसा त्योहार है जिसे बहन फाउंडेशन तीन दिनों तक मनाता है। ऐसा बढ़ती सदस्य संख्या के कारण बताया जाता है।

संबंधित समाचार